रांची के डोरंडा में यहां खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा (Doranda) जैप ग्राउंड (Jap Groung) में देर रात कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो हमेशा की तरह ग्राउंड में गाड़ियां खड़ी थी और आस पास में उनके शीशे बिखरे हुए थे।

सुबह जब आस पास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी डोरंडा थाना (Doranda Police) को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों से जानकारी हासिल करने में जुट गई है।

10 जून को हुई हिंसा (Ranchi Violence) के बाद पुलिस काफी अलर्ट है। घटना की खबर लगते ही हटिया डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया की घटना की जांच की जार रही है पुलिस CCTV फुटेज से लेकर आसपास में लगे कैमरे की भी जांच कर रही है।

वहीं पुलिस का मानना है की ये काम किसी ने नशे की हालत में किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही ऐसा करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share This Article