देवघर में हुए सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौंकी के पास शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषभ राज (17) और उसकी चचेरी बहन इशिता तान्या (14) के तौर पर हुई है।

इशिता का परिवार बलियाचौंकी का रहने वाला है। घटना शुक्रवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी के अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ है, जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

इस बात की भी जानकारी मिली है कि घटना के वक्त घुमावदार रास्ते पर सामने से आ रही गाड़ी से बचने के दौरान यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article