झारखंड

रांची में साले पर गोली चलाने वाला जीजा गिरफ्तार

रांची: पुंदाग पुलिस (Pundag Police) ने साले (Brother-in-law) पर गोली चलाने वाले जीजा को इटकी से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

जीजा अपने रिश्तेदार के घर में छिपा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद सोमवार को Police की टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। हालांकि Police को हथियार बरामद नहीं हुआ है।

इसके लिए Police आरोपी से हथियार बरामदगी के लिए जानकारी ले रही है। गिरफ्तार (Arrest) आरोपी इमरान अंसारी हिंदपीढ़ी मोती मस्जिद के समीप का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी मालवाहक Auto चलाता है।

पूछताछ में उसने Police को बताया कि पहली Wife की मौत के बाद इलाही नगर निवासी बबन अंसारी की बहन से एक माह पहले उसकी दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। उन बच्चों की देखभाल दूसरी पत्नी के जिम्मे है।

ससुराल वाले उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दे रहे थे

उसने आरोप लगाया कि उसकी दूसरी पत्नी बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं करती थी। इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी वजह से वह बिना बताए मायके आ गई थी।

लेकिन ससुराल वाले उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दे रहे थे। इसी गुस्से में गुरुवार की दोपहर इमरान हथियार लेकर अपने ससुराल पहुंच गया। वहां उसने पहले तो जमकर हंगामा किया।

इसके बाद भी जब कोई घर से बाहर नहीं निकला, तब वह घर के बाहर पत्नी का इंतजार करने लगा। इस बीच जैसे ही साला बबन घर से बाहर निकलकर उससे पूछताछ (Enquiry) करने पहुंचा। इमरान ने उस पर गोली चला दी।

हालांकि गोली बबन को नहीं लगी। इसके बाद वह भाग निकला। मामले में बबन के बयान पर पुंदाग ओपी में आरोपी के खिलाफ Case दर्ज किया गया था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker