हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क और IIIT की सौगात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना में 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाले बल्क ड्रग पार्क (Bulk Drug Park) की आधारशिला रखी।

इसके साथ ही PM ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ऊना राष्ट्र को समर्पित किया।

बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी

PM के आत्मनिर्भर भारत (Self Dependent India) के आह्वान ने सरकार की विभिन्न नई पहल के समर्थन के माध्यम से देश को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता (Self Dependent India) प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है।

ऐसा ही एक प्रमुख क्षेत्र फार्मास्यूटिकल्स है और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए, PM ने ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी, जिसे 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा।

पार्क API आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा।

इससे लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने और 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करने की उम्मीद है। यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे

PM ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ऊना राष्ट्र को समर्पित किया। PM ने 2007 में इसकी आधारशिला रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

Share This Article