बुंडू में खाली जमीन पर टैक्स के खिलाफ उलगुलान मोर्चा का विरोध, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

बुंडू में खाली जमीन पर टैक्स के खिलाफ उलगुलान मोर्चा का विरोध, नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपा, फैसले को जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग और आंदोलन की चेतावनी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू: उलगुलान मोर्चा ने खाली जमीन पर लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने मांग की है कि NAC क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खाली जमीनों पर लगाया गया टैक्स तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिना उपयोग की जमीन पर कर लगाना तर्कसंगत नहीं है और यह जनविरोधी कदम है।

इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा, “नगर पंचायत का यह फैसला पूरी तरह जनविरोधी है। खाली जमीन पर टैक्स लगाने से आम लोगों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। यदि इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो उलगुलान मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।”

मोर्चा ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए नगर पंचायत से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की। इस मौके पर महासचिव लक्ष्मण सिंह मुंडा, सदस्य शिव प्रसाद प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।