गिरिडीह में जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Soldiers Meets With Accident: बगोदर थाना क्षेत्र झरी पुल घाघरा कॉलेज के समीप मंगलवार की दोपहर आईआरबी जवानों से भरी बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी।  वही करीब दस जवान घायल हो गए हैं। मृतक जवान की पहचान विकास भगत के रूप में की गई है।

कैसी हुआ सड़क हादसा

सभी आईआरबी के जवान है जो गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे, इसी दौरान बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।  इस बाबत बताया जाता है कि शिखर ट्रेवल्स नामक बस जो कि जीटी रोड़ डुमरी की तरफ से बगोदर आ रही थी।

तभी बस का चालक एक बाइक को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर डिवाइडर में चढ़ गयी और बस का टायर फटने से सीधे सड़क पर जाकर पलट गयी।  इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी।  वंही बस में सवार 12 जवान घायल हो गए।

जवानों को तुरंत कराया गया भर्ती

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों और बगोदर पुलिस के सहयोग से बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया।  जहा घायलो में चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया।

वही अन्य मामूली रूप से घायल जवानों का इलाज बगोदर अस्पताल में किया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा बगोदर अस्पताल पहुंचे और घायलो का हाल जाना।

साथ ही गभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजने में सहयोग किया।  बताया जाता हैं कि बस में कुल 40 जवान सवार थे। इधर घटना को लेकर बगोदर अस्पताल में घायल जवानों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

 

Share This Article