कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मिला एक साल का सेवा विस्तार

गौबा को लगातार तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है, वर्ष 2019 में उनकी नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central government) ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा (Rajeev Gauba) को एक साल का सेवा विस्तार (Service Extension) दिया है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त को समाप्त होने जा रहा था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों (Placement Matters) की समिति ने 1982 बैच के झारखंड कैडर के IAS अधिकारी गौबा के एक साल के सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है।

गौबा को लगातार तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। वर्ष 2019 में उनकी नियुक्ति (Appointment) दो वर्षों के लिए की गई थी। इसके बाद 2021 और अगस्त 2022 में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।

Share This Article