Latest Newsअजब गज़बशादी में आए थे मुफ्त का खाना खाने, बेज्जती तो मिली ही,...

शादी में आए थे मुफ्त का खाना खाने, बेज्जती तो मिली ही, ऊपर से स्कूटर भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना (Begani Shadi Mai Abdullah Deewana) कहावत तो आपने सुनी ही होगी।

मुंबई में यह कहावत चरितार्थ हुई है। दरअसल किसी अजनबी की शादी में भोजन (Food at Wedding) करने का अनुभव कुछ युवाओं को हुआ।

पहले इस युवक को बारातियों ने जमकर पीटा फिर वह जान बचाकर भागा लेकिन बाद में वहां से उसकी स्कूटी चोरी (Scooty Theft) हो गई।

शादी में आए थे मुफ्त का खाना खाने, बेज्जती तो मिली ही, ऊपर से स्कूटर भी…-Came to the wedding to eat free food, got insulted, on top of that scooter too…

शादी समारोह में मुफ्त खाना खाने का फैसला किया

यह घटना 13 जून को मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में हुई। जावेद कुरैशी (Javed Qureshi) अपने 17 साल के चचेरे भाई और कुछ दोस्तों के साथ बाहर गया था।

जब वे जोगेश्वरी पहुंचे तो जावेद ने वहां एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में मुफ्त खाना खाने का फैसला किया। वह उस हॉल में दाखिल हुआ। सभी युवा कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गए।

शादी में आए थे मुफ्त का खाना खाने, बेज्जती तो मिली ही, ऊपर से स्कूटर भी…-Came to the wedding to eat free food, got insulted, on top of that scooter too…

दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को उन पर शक हो गया

जब वे मुफ्त के भोजन (Free Food) का आनंद ले रहे थे, तब दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को उन पर शक हो गया।

जब वे लोग उनसे बात करने पहुंचे तो पता चला कि युवक शादी में मुफ्त का खाना खाने आया था। उसके बाद दुल्हन पक्ष (Bridal Party) के लोगों को भी यह बात पता चली। उसके बाद उन युवकों को बारातियों ने पीट दिया।

घटना के बारे में ओशिवारा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जब मेहमानों को पता चला कि युवक विवाह स्थल (Place of Marriage) पर मुफ्त भोजन का आनंद लेने आया है, तो उन्होंने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

शादी में आए थे मुफ्त का खाना खाने, बेज्जती तो मिली ही, ऊपर से स्कूटर भी…-Came to the wedding to eat free food, got insulted, on top of that scooter too…

आरोपी की तलाश शुरू

इस बीच, कुछ लोगों ने भी हस्तक्षेप किया और युवकों को मेहमानों से अलग कर दिया। उनमें से एक से कुरैशी ने अपनी स्कूटी पार्किंग (Scooty Parking) से लाने का अनुरोध किया।

कुरैशी (Qureshi) ने स्कूटी की चाबी एक बचावकर्मी को दे दी। लेकिन कुरैशी ने जिसे स्कूटी की चाबी दी, वह स्कूटी लेकर फरार हो गया।अब कुरैशी ने ओशिवारा थाने में धोखाधड़ी और चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...