रांची STSC थाना में दस लोगों पर केस दर्ज

News Alert
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके के सुकुरहुट्टू निवासी राजेंद्र मुंडा ने Caste Keyword (जाति सूचक शब्द) का इस्तेमाल करने और मारपीट किए जाने के मामले में STSC Police Station  में दस लोगों पर केस दर्ज कराया है।

इसमें बबलू महतो, सैयद मंसूरी, कलीम अंसारी, जन्नत मंसूरी, कुदरत मंसूरी, इमरोज मंसूरी, शमीम, मनीष महतो, बसंत महतो और शाहीन मंसूरी का आरोपी बनाया है।

राजेंद्र की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सुकुरहुट्टू (Sukurhuttu) में उनके पूर्वजों की एक जमीन है। जिस पर आरोपियों की नजर है।

आरोपियों ने हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी

19 सितंबर को बबलू महतो समेत अन्य आरोपी हथियार के साथ जमीन कब्जा (Land grab) करने के लिए पहुंचे।

पता चलने पर वे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार (Weapon) लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज की।

Share This Article