कावेरी जल में अपना हिस्सा हासिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय जाएगी तमिलनाडु सरकार: मंत्री

कावेरी जल विवाद पर तमिलनाडु सरकार ने कर्नाटक के रुख के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। राज्य किसानों के अधिकारों और तय जल हिस्से के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: तमिलनाडु के मंत्री आर. निर्मल कुमार ने कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक के रुख को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार पानी का अपना निर्धारित हिस्सा हासिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी। तमिलनाडु के कानून मंत्री ने कहा, ‘‘हमें आवश्यक पानी उच्चतम न्यायालय के माध्यम से कानूनी रूप से हासिल करना होगा।’’ कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि आयोग द्वारा निश्चित मात्रा में पानी छोड़ने का निर्देश दिए जाने के बावजूद कर्नाटक ऐसा करने से लगातार इनकार करता रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पानी नहीं देने के मुद्दे के इर्द गिर्द अपनी राजनीति करता रहा है और तमिलनाडु अपने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाने को तैयार है।

कुमार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय कानूनी विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों के साथ सक्रिय रूप से विचार-विमर्श कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह राज्य की विस्तृत कानूनी रणनीति और अंतिम फैसलों की एक सप्ताह के भीतर घोषणा करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इनमें उच्चतम न्यायालय का रुख करना, अधिकरण के गठन की मांग करना, राज्यों के बीच बातचीत करना और केंद्र सरकार पर दबाव बनाना शामिल है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।