Homeझारखंडधनबाद में BCCL कर्मी को CBI ने रंगे हाथ घूस लेते दबोचा,...

धनबाद में BCCL कर्मी को CBI ने रंगे हाथ घूस लेते दबोचा, क्वार्टर के लिए NOC…

Published on

spot_img

धनबाद: एक BCCL कर्मी को CBI की धनबाद टीम (Dhanbad Team) ने गुरुवार को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मामला महुदा (Mahuda) महुदा क्षेत्र की मुरलीडीह 20/21 पिट्स कॉलोनी (Pitts Colony) की है।

टीम ने रिश्वत लेते BCCL कर्मी भीम बाउरी अरेस्ट किया है। उसने BCCL के ही एक रिटायर्ड कर्मी से क्वार्टर के लिए NOC देने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। गिरफ्तार कर्मी मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी में स्वीच ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

CBI में दर्ज की गई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, रिश्वत देने वाले युवक विजय टुडु के जीजा रविलाल हांसदा माह फरवरी में महुदा वाशरी से रिटायर (Retire) हुए थे।

रविलाल के क्वार्टर के बारे में NOC के लिए विजय टुडु ने भीम बाउरी से संपर्क किया तो उसने 25 हजार रुपये रिश्वत (Bribe) की मांग की। विजय ने धनबाद सीबीआई से शिकायत की।

धनबाद में BCCL कर्मी को CBI ने रंगे हाथ घूस लेते दबोचा, क्वार्टर के लिए NOC…- CBI caught BCCL employee red-handed taking bribe in Dhanbad, NOC for quarter…

इस तरह जाल बुनकर किया गया अरेस्ट

शिकायत के आधार पर CBI ने जाल बिछाया और विजय टुडू (Vijay Tudu) को रिश्वत की रकम देने के लिए गुरुवार रात लगभग आठ बजे भीम के Quarter पर भेजा, भीम बाउरी ने ज्योंही रुपये लिये, उसी समय CBI की टीम पहुंच गई और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

उसे मुनीडीह गेस्ट हाउस (Munidih Guest House) ले जाया गया। रात भर पूछताछ के बाद टीम शुक्रवार की सुबह उसे अपने साथ धनबाद ले गई।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...