राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निजी सचिव संजीव हंस पर 2019 में रियल एस्टेट कारोबारी से एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के तत्कालीन निजी सचिव संजीव हंस के खिलाफ 2019 में मुंबई स्थित एक रियल एस्टेट कारोबारी से राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) से रियायतें दिलाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के संदेह में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी प्राथमिकी में रियल एस्टेट कंपनी आरएनए कॉर्पोरेशन में काम करने वाले हंस के कथित दोस्त विपुल बंसल का भी नाम शामिल किया है। कंपनी के प्रमोटरों में से एक अनुभव अग्रवाल और इसकी सहयोगी कंपनी ईस्ट एंड वेस्ट बिल्डर्स सहित अन्य लोगों को भी कथित रिश्वतखोरी के मामले में नामजद किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।