यूपीएससी परीक्षा में सफलता के भ्रामक दावों पर वाजीराम एंड रवि पर सात लाख रुपये का जुर्माना

सीसीपीए ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता को लेकर भ्रामक दावे करने पर वाजीराम एंड रवि पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया। संस्थान पर अभ्यर्थियों की उपलब्धियों का गलत श्रेय लेने का आरोप है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Civil Services Exam: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा, 2023 में सफल अभ्यर्थियों का श्रेय लेने वाले भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के मामले में वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्राधिकरण ने पाया कि संस्थान के विज्ञापनों में जिन अधिकांश सफल अभ्यर्थियों का उल्लेख किया गया था, वे केवल उसके निःशुल्क ‘इंटरव्यू गाइडेंस प्रोग्राम’ (आईजीपी) से जुड़े थे। यह एक अल्पकालिक कार्यक्रम है, जो अभ्यर्थियों के प्रारंभिक (प्रीलिम्स) और मुख्य (मेन्स) परीक्षा स्वयं उत्तीर्ण करने के बाद शुरू होता है।

नियामक ने बयान में कहा कि परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया था कि शीर्ष 10 में शामिल आठ तथा शीर्ष 50 में शामिल 37 रैंक हासिल करने वाले उसके छात्र हैं।

संस्थान ने यह भी दावा किया था कि हर वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित होने वाले 30 प्रतिशत से अधिक अधिकारी उसके छात्र होते हैं।

मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता वाले सीसीपीए ने पाया कि विज्ञापन में शामिल शीर्ष 10 में से आठ रैंक धारकों में से सात तथा शीर्ष 50 रैंक धारकों में से 37 में से 29 रैंक धारकों ने केवल निःशुल्क आईजीपी कार्यक्रम में नामांकन कराया था। हालांकि, संस्थान ने इस तथ्य का खुलासा नहीं किया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।