Latest NewsUncategorizedमानक स्तर पर खरी न उतरने वाली 70 दवाओं की लिस्ट जारी,...

मानक स्तर पर खरी न उतरने वाली 70 दवाओं की लिस्ट जारी, CDSCO ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CDSCO Released List of Medicines: दवा खरीदने और बेचने को लेकर केंद्र सरकार (Central government) ने लिया बड़ा निर्णय। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने देश में बनीं 70 ऐसी दवाओं की ‎List जारी की है जो अमानक स्तर की पाई गई हैं।

दवाओं (Medicines) की जांच में हिमाचल प्रदेश में 25 दवा उद्योगों में निर्मित 40 दवा और इंजेक्शन सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं।

CDSCO ने दिसंबर महीने में ड्रग अलर्ट जारी किया था

जो दवाएं गुणवत्ता के पैमाने पर खरा नहीं उतर पाई हैं। उनमें अस्थमा, बुखार, Diabetes, हाई BP, एलर्जी, मिर्गी, खांसी, एंटीबायोटिक, ब्रोंकाइटिस और गैस्ट्रिक के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवाएं और Injection शामिल हैं। इसके अलावा, Calcium Supplement सहित Multi Vitamin भी जांच में फेल हो गए है।

जानकरी के अनुसार दरअसल, CDSCO ने दिसंबर महीने में ड्रग अलर्ट जारी किया था। इसमें यह खुलासा हुआ है, Sub-Standard पाई गई दवाओं का निर्माण बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, सोलन, कालाअंब, पावंटा साहिब, संसारपुर टैरेस स्थित दवा उद्योगों में हुआ है।

इसके अतिरिक्त उतराखंड, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मुंबई,तेलंगाना, दिल्ली स्थित दवा उद्योगों में निर्मित 38 तरह की दवाओं के सैंपल भी जांच में फेल हो गए है।

Vitamin D 3 टैबलेट के पांच सैंपल फेल

बड़ी बता यह है ‎कि बद्दी स्थित एलायंस बायोटेक द्वारा निर्मित रक्त के थक्के के उपचार के हेपरिन सोडियम इंजेक्शन (Heparin Sodium Injection) के विभिन्न बैचों के आठ सैंपल फेल हुए है।

झाड़माजरी स्थित कान्हा बायोजेनेटिक में निर्मित Vitamin D 3 टैबलेट के पांच सैंपल फेल हैं। इसके साथ ही ड्रग अलर्ट में शामिल 25 दवा कंपनियां जांच के दायरे में हैं, जिनमें से कई कंपनियों में निर्मित दवाओं के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं।

यहां गौरतलब है कि प्रदेश में दवाओं के लगातार सैंपल फेल होने का क्रम जारी है। CDSCO द्वारा जारी दवाओं की ‎लिस्ट में से 50 प्रतिशत से अधिक का निर्माण हिमाचल की दवा कंपनियों में हुआ है।

78 दवाएं सब-स्टेंडर्ड पाई गई

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दिसंबर माह में देश के अलग अलग राज्यों से 1008 दवाओं के सैंपल एकत्रित किए थे, जिनमें से जांच के दौरान 78 दवाएं सब-स्टेंडर्ड पाई गई है, जबकि 930 दवाएं गुणवता के पैमाने पर खरी उतरी है।

बता दें ‎कि दिसंबर के Drug Alert में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं Montelukast Sodium और Levocetirizine Dihydrochloride टैबलेट, टेल्मिसर्टन टैबलेट, प्रीगाबलिन टैबलेट, साइप्रोहेप्टाडाइन एचसीएल और ट्राइकोलिन साइट्रेट सिरप, सोडियम वैलपोरेट टैबलेट, ए पीसिलीन कैप्सूल, एमोक्सिसिलिन ट्राइहाइड्रेट कैप्सूल, एस्कॉर्बिक एसिड प्लस जिंक कैप्सूल, ट्रिप्सिन, ब्रोमेलैन और रूटोसाइड ट्राइहाइड्रेट टैबलेट, ए ब्रोक्सोल।

हाइड्रोक्लोराइड, टरबुटालाइन सल्फेट, गुइफेनसिन और मेन्थॉल सिरप शामिल है। Drug Alert में शामिल सभी संबंधित दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित बैच का पूरा स्टाक वापस मंगवाने सख्त निर्देश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...