E20 पेट्रोल पर केंद्र का बचाव, कहा- इथेनॉल मिश्रण नहीं होता तो दिल्ली में पेट्रोल 125 रुपये लीटर होता

केंद्र सरकार ने E20 पेट्रोल का बचाव करते हुए कहा कि इथेनॉल मिश्रण से वैश्विक कच्चे तेल की महंगाई का असर घटा और दिल्ली में पेट्रोल करीब 30 रुपये सस्ता रहा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम का बचाव किया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि अगर पेट्रोल में इथेनॉल का मिश्रण नहीं किया गया होता तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के दौरान दिल्ली में पेट्रोल का भाव करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता था।
मंत्रालय ने कहा कि E 20 कार्यक्रम के तहत पेट्रोल में 20 प्रतिशत घरेलू स्तर पर उत्पादित इथेनॉल मिलाया जाता है, जिसे पूर्व निर्धारित कीमतों पर खरीदा जाता है। इसके कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर उपभोक्ताओं पर कम पड़ा। सरकार के अनुसार, उस दौरान दिल्ली में उपभोक्ताओं ने करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल खरीदा और संकट के चरम समय में करीब 30 रुपये प्रति लीटर तक की बचत हुई।

Share This Article