चाईबासा सदर अस्पताल में ब्लड ग्रुप को लेकर बड़ी लापरवाही का आरोप

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। खूंटपानी निवासी सुरेंद्र बोड़ाई को गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, खून की कमी की शिकायत पर सुरेंद्र बोड़ाई को 11 जून को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में उनका ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव बताया गया, जिसके आधार पर उन्हें एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त चढ़ाया गया। हालांकि रक्त चढ़ाने के बाद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद दूसरी यूनिट रक्त देने से पहले दोबारा क्रॉस मैचिंग जांच कराई गई, जिसमें उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट में अंतर आने पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया रोक दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने एक फिजिशियन, अस्पताल उपाधीक्षक और पैथोलॉजिस्ट की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।