चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर किया जाएगा नॉन इंटरलॉकिंग, कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। हटिया-झारसुगुड़ा मेमू रद्द रहेगी, जबकि तिरुपति-रक्सौल और हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। जिससे कि कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया झारसुगुड़ा हटिया मेमू एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 07.09.2026 एवं 08.09.2026 को रद्द रहेगी।

ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07.09.2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से तिरुपति स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 18451 हटिया पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 08.09.2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।