चंडीगढ़ में लंगर के दौरान ‘द किंग ऑफ अमृतसर’ ने बांटे बर्गर और कोल्ड ड्रिंक के साथ 500 रुपये के नोट

चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित सनातन धर्म मंदिर में अनोखा मनी लंगर लगा, जहां पारंपरिक भोजन की जगह बर्गर, कोल्ड ड्रिंक और 500 रुपये के नोट बांटे गए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : आमतौर पर लंगर का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में दाल, रोटी, सब्जी और खीर जैसे पारंपरिक भोजन की तस्वीर आती है, लेकिन चंडीगढ़ में एक अनोखा लंगर चर्चा का विषय बन गया। यहां पूड़ी-सब्जी की जगह बर्गर, कोल्ड ड्रिंक और 500-500 रुपये के नोट बांटे गए। इस अनोखे आयोजन को मनी लंगर का नाम दिया गया। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित सनातन धर्म मंदिर में किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ‘द किंग ऑफ अमृतसर’ के नाम से पहचाने जाने वाले राजा डी किंग ने लोगों को 500 -500 रुपये के नोटों के साथ बर्गर और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यह आयोजन चर्चा में आ गया।

मनी लंगर के दौरान जरूरतमंदों और वहां मौजूद लोगों को 500 रुपये के नोट दिए गए। इसके साथ ही फास्ट फूड के तौर पर बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी बांटे गए। आयोजन का अंदाज पारंपरिक लंगर से बिल्कुल अलग था। इस लंगर का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंगर बांटने वाले शख्स ने अपने हाथ 500 रुपये के नोटों की गड्डी पकड़ी हुई है। लंगर में आने वाले लोगों को वो गड्डी से निकालकर 500 के नोट देता हुआ दिखाई दे रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।