
नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मामले पर चुप नहीं हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं है।
राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। राहुल गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने को लेकर भी अमित शाह से जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि छात्रों को पीटने और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था। अगर यह आदेश गृह मंत्री ने दिया था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

