बिहार से अयोध्या जा रही बस खड्ड में गिरी: एक व्यक्ति की मौत, 30 जख्मी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखीमपुर खीरी (उप्र): बिहार के बेतिया से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही एक ‘डबल-डेकर’ बस के लखीमपुर खीरी जिले में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 30 अन्य लोग घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित राय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक डबल-डेकर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई, जिससे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और बस चालक समेत करीब 30 लोग घायल हो गए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।