ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालक और एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chandil Road Accident : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 (Tata-Ranchi National Highway 33) पर चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु गांव के समीप शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतकों में ऑटो चालक विनोद कम्रकार और Auto पर सवार महिला नंदिनी लोहार शामिल है।

दुर्घटना की सूचना पाकर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी जमशेदपुर के बिरसानगर और मानगो से कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने चांडिल प्रखंड (Chandil Block) के भादुडीह पहुंचे थे।

विवाह समारोह से देर रात को वापस लौटने के दौरान चिलगु के सामने Auto का चालक फोरलेन सड़क पर रास्ता बदल रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Share This Article