अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, कार के उड़े परखच्चे

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Road Accident : बोकारो (Bokaro) जिले के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया-रामगढ़ रोड के चोरगावां (Chorgawaan) के समीप शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार महिला की मौत हो गई।

वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर ललपनिया थाना प्रभारी शशि शेखर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया।

मृत महिला की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के जमकडीह निवासी पिंटू साव की पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल पिंटू साहू का इलाज फिलहाल रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी कार संख्या जेएच 24जे 9715 से चोरगांवा अपने एक रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में गये हुए थे। वहीं से शनिवार की सुबह दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी चोरगावां के समीप अचानक Car अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी।

आनन फानन में दोनों घायलों को रांची RIMS ले जाया गया, जहां कलावती देवी (30 वर्षीय) की मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना में घायल पिंटू साव को रांची के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

Share This Article