चांडिल के स्कूल में हड़कंप ! अचानक बेहोश हुईं 4 छात्राएं, दो की हालत गंभीर ; MGM रेफर

चांडिल के एसएस प्लस टू स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं की चार छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। दो छात्राओं को ऑक्सीजन देकर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल : चांडिल स्थित एसएस प्लस टू स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 10वीं और 12वीं की चार छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्राओं को इलाज के लिए चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, छात्राओं की हालत को देखते हुए दो छात्राओं को ऑक्सीजन देकर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के MGM अस्पताल रेफर किया गया। स्कूल प्रबंधन ने भीषण गर्मी और पर्याप्त भोजन नहीं करने को छात्राओं के बेहोश होने की संभावित वजह बताया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इस घटना ने स्कूलों में गर्मी के दौरान छात्र-छात्राओं की सेहत, पेयजल और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।