JPSC has Changed the Dates for Lecturer Recruitment : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन में संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी किया है।
आयोग ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी तिथियों में बदलाव किया है और एक विषय के नाम में हुई त्रुटि को भी सुधार दिया है।

आवेदन की नई तिथियां घोषित
शुद्धि पत्र के अनुसार, अब ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।
वहीं, आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) तय की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विषय के नाम में की गई सुधार
आयोग ने बताया कि विज्ञापन में एक विषय के नाम में टंकण त्रुटि थी।
पहले विषय का नाम “कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग” लिखा गया था, जिसे अब सुधारकर “कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग” कर दिया गया है। यह संशोधन अभ्यर्थियों की सुविधा और स्पष्टता के लिए किया गया है।

उम्मीदवारों को निर्देशों का पालन करने की सलाह
जेपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे संशोधित तिथियों और निर्देशों के अनुसार ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी भी भ्रम से बचने के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।




