
Train Liquor Smuggling : छपरा में आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चलती ट्रेन में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15232 में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। सुरेमनपुर और छपरा के बीच जांच के दौरान एक कोच में कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में बैग और थैले के साथ खड़े मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से अलग-अलग ब्रांड की कुल 106 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद हुई।
जब्त शराब की कीमत करीब 88 हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद शराब में कई नामी ब्रांड की बोतलें और बीयर शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ रेल थाना छपरा में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जांच एजेंसियां अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हैं।

