चतरा : कारोबारी पर हमला और लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार, 8 घंटे के अंदर पुलिस ने की कार्रवाई

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: जिले के पिपरवार थाना (Piparwar Police Station) क्षेत्र के पुर्णाडीह कांटा के समीप कोल कारोबारी (Coal Merchant) के ऊपर हमला करने और लूटपाट करने वाले अपराधी पकड़े गये हैं।

इस घटना में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। SP राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा SDPO शंभू सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने इस पूरे मामले पर कार्रवाई की।

घटना के 8 घंटे के अंदर ही पुलिस की टीम ने झारखंड और बिहार के बॉर्डर (Jharkhand-Bihar Border) पर स्थित बरसोल से अपराधियों को पकड़ा है। गिरफ्तार हुए अपराधियों में शेख हुसैन और गोरांग चटर्जी शामिल है।

कार लेकर फरार हो गए थे अपराधी

बता दें अपराधियों ने कोयला कारोबारी को जान से मारने की नीयत से पहले रस्सी से बांध दिया था, फिर चाकू से हमला किया था। इसके बाद कारोबारी की कार लेकर अपराधी फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल (West Bengal) भागने की फिराक में थे। लेकिन उनकी यह योजना सफल नहीं हुई और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

TAGGED:
Share This Article