चतरा में नदी से पुलिस ने बरामद किया शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा जिले के हंटरगंज के खुटिकेवाल गांव में वृद्ध व्यक्ति का शव मंगलवार की अहले सुबह नदी से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव के लोगों ने फुटान नदी में एक वृद्ध की लाश देखी। इसके बाद इसकी सूचना हंटरगंज पुलिस को दी गई।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। वृद्ध की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। किसी को वृद्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

कुछ लोगों ने यह दावा किया कि उन्होंने वृद्ध को एक दिन पूर्व गांव में घूमते हुए देखा था। हालांकि इसको वे नहीं पहचानते।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध गलती से नदी में चला गया। इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल सका। ठंड लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article