मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने I AM वेरिफाइड अभियान का शुभारंभ

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

I am verified Campaign: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने हैशटैग I am verified अभियान का राजधानी रांची के एक स्कूल में सोमवार को शुभारंभ किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची (Voter’s List) में नाम जांचने के लिए जागरूक करना है। इसके तहत सभी जिलों के बूथों पर BLO द्वारा मतदाता सूची प्रदर्शित की जा रही है।

साथ ही मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वे वोटर हेल्पलाइन App, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखंड की वेबसाइट एवं भारत निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल पर जाकर भी अपना नाम देखकर सत्यापित कर सकते हैं।

रांची में अभियान के शुभारंभ के अवसर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान करना हम सबका अधिकार और कर्तव्य है। मतदाता वोटर ID की अनुपलब्धता में 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर भी वोट कर सकते हैं, लेकिन जो सबसे जरूरी अनिवार्यता है, वह है मतदाता सूची में नाम होना। अगर वोटर लिस्ट में किसी का नाम नहीं है तो वह मत देने के अधिकार से वंचित हो जाता है।

उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, लोग अपना नाम Voter’s List में चेक कर लें, अगर किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है तो उसे दूर करवा लें ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत न हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में राज्य के सभी जिलों में Social Media अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में देखकर सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की सूचना पोस्ट की कि उन्होंने अपने नाम का सत्यापन कर लिया है।

रांची में मुख्य कार्यक्रम के अलावा जिलों में भी इस अभियान की देखरेख के लिए यहां से अधिकारियों को भेजा गया था। कोल्हान क्षेत्र में निरीक्षण के लिए संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, पलामू क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय Sanjay Kumar, खूंटी के लिए OSD गीता चौबे, कोडरमा के लिए अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, संथाल क्षेत्र के लिए S.N जमील को जिम्मेदारी दी गयी थी।

Share This Article