मुख्यमंत्री ने केंद पहाड़ी गांव के निवासी को दिया व्हीलचेयर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को दुमका प्रखंड के केंद पहाड़ी गांव के निवासी दिव्यांग जोसेफ हांसदा को व्हीलचेयर और उनके परिजनों को कंबल और गर्म वस्त्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें निशक्तता पेंशन का  लाभ देने और उनके बच्चों  का विद्यालय में नामांकन और  पठन-पाठन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया।

मुख्यमंत्री  ने जोसेफ का मनोबल  बढ़ाते हुए कहा कि वे अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं समझे बल्कि अपनी शक्ति बनाएं।

Share This Article