CM हेमंत सोरेन ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, IAS पूजा सिंघल को लेकर हो सकता है ये बड़ा फैसला

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य कैबिनेट की बैठक बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में होगी। बैठक में कई अहम प्रस्ताव लाया जायेगा। कैबिनेट बैठक (Jharkhand cabinet meeting) में झारखंड हाई कोर्ट के धुर्वा में निर्माणाधीन भवन के दूसरे चरण के निर्माण के लिए तय राशि पर भी स्वीकृति मिल सकती है।

बीते दिनों ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके लिए कुल प्राक्कलित राशि 148.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी।

कैबिनेट में कार्यरत सरकारी चिकित्सकों को मिलने वाले डीएसीपी (डायनेमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) पर भी प्रस्ताव आने की उम्मीद है।

प्रस्ताव के तहत चिकित्सकों को 25 वर्ष की बजाय 20 वर्ष में ही डीएसीपी का पूरा लाभ दिया जाएगा।

कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर अगर स्वीकृति मिलती है, तो राज्य में चिकित्सकों को कमी को दूर किया जा सकेगा।

IAS पूजा सिंघल को सस्पेंड करने का प्रस्ताव

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक (Jharkhand cabinet meeting) में वरिष्ठ IAS पूजा सिंघल को सस्पेंड करने का प्रस्ताव सबसे अहम है।

इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में स्वीकृति मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि ED द्वारा झारखंड सहित कई राज्यों में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गयी है।

छापेमारी में 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे। ईडी लगातार तीन दिनों से पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिहं पूछताछ कर रही है। मंगलवार को ED पूजा सिंघल से भी पूछताछ कर रही है।

Share This Article