Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों का अपडेट डाटा 30 सितंबर तक पूरा...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों का अपडेट डाटा 30 सितंबर तक पूरा करने का दिया निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemat Soren) ने PM किसान निधि योजना के लिए किसानों का Update Data 30 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

साथ ही किसानों का e-KYC  करने के लिए सभी संबंधित मशीनरी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है ताकि किसानों को मिलने वाली सहायता राशि में रुकावट नहीं हो।

बारिश कम होने की वजह से फसल नहीं लगाया जा सका

सोरेन सोमवार को Project भवन में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि योग्य लगभग 28 लाख हेक्टेयर भूमि में अब तक 13 लाख हेक्टेयर खेत में फसल कवरेज किया गया है।

वैसे खेत जिसपर बारिश कम होने की वजह से फसल नहीं लगाया जा सका है, उस पर कृषि से जुड़े वैकल्पिक मैकेनिज्म (Alternative mechanism) तैयार करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि CM पशुधन विकास योजना के तहत महिला लाभुकों को अब 70 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा । विशेष परिस्थितियों में विधवा या दिव्यांग महिला (Handicapped woman) लाभुकों को 90 प्रतिशत तक अनुदान दी जाएगी।

उन्होंने लाभुकों को गायों के साथ अब पशुओं को रखने के लिए शेड भी उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना (Chief Minister Livestock Scheme) के साथ लाभुकों को वैसे पशु दिए जाएं, जो उनके परंपरा के साथ जुड़े हुए हैं। इस पहल से बेहतर नतीजे सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में विभिन्न क्षमताओं के बन रहे Cold store का अधिकतम सदुपयोग हो, इसके लिए इसकी पूरी मैपिंग की जाए।

अनाज के साथ मौसमी फलों को भंडारण की व्यवस्था होनी चाहिए और इसके जमीन का सीमांकन भी किया जाए। साथ ही पड़ोसी राज्यों के साथ Business state के रूप में जुड़ने के लिए प्रयास करने को कहा।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

खबरें और भी हैं...