मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में पुरुष World Cup Hockey Tournament-2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भुवनेश्वर-राउरकेला (ओडिशा) में 13 जनवरी, 2023 से शुरू हो रहे पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी (World Cup Hockey Tournament Trophy) का रविवार को रांची में अनावरण किया।

World Cup Hockey Tournament-2023

उन्होंने कहा कि इस ट्रॉफी (Trophy) को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं।

इससे प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया (Hockey India) के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी।

World Cup Hockey Tournament-2023

मौके पर रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी (Sports Officer) मौजूद थे ।

Share This Article