हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त फिसला पैर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल, देखिए Video

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chief Minister Mamata Banerjee Injured : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को दुर्गापुर में चुनाव प्रचार के दौरान हल्की चोटें आई है।

दरअसल मुख्यमंत्री Mamata Banerjee लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दुर्गापुर में थीं। वहां से दूसरी चुनावी रैली को संबोधन करने के लिए ममता बनर्जी जैसे ही Helicopter में बैठीं, उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ीं। जिससे उन्हें हल्की चोटें आई है।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना की News Agency ANI की ओर से जारी एक वीडियो में इस पूरी घटना एक वीडियो फुटेज सामने आया है। वीडियो की मानें तो ममता बनर्जी कार से उतरकर Helicopter की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद वह सीढ़ियां चढ़ती हुई दिखाई दीं।

वह धीरे-धीरे अंदर चली गईं लेकिन जब वह सीट के सामने पहुंची तो लड़खड़ा गई। इसके तुरंत बाद ममता सीट के सामने गिर गईं। जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी ने उन्हें फिर बाद में संभाला।

डेढ़ महीने पहले भी हुई थी हादसे का शिकार

बताते चलें ममता बनर्जी डेढ़ महीने पहले 14 मार्च को अपने घर पर ही एक हादसे का शिकार हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mamata Banerjee अपने घर पर ही गिर गईं थीं। इस हादसे में उनके सिर में चोट आई थीं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share This Article