मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जारी की नए वर्ष की डायरी व कैलेंडर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: नए साल के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय में शुक्रवार को नए वर्ष 2021 का कैलेंडर और बिहार डायरी जारी किया।

इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार और निदेशक प्रदीप कुमार झा मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल से बिहार के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी।

नीतीश ने ट्वीट किया कि प्रदेश एवं देशवासियों को नववर्ष 2021 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आशा है कि नया साल समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।

Share This Article