मुख्यमंत्री ने शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर की पुष्पांजलि अर्पित

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में अमर शहीद वीर बुधु भगत का योगदान अतुलनीय है।

हम सभी झारखंड वासियों को उन पर गर्व है। उनकी शहादत हमें उनके आदर्शों एवं अपनी माटी के प्रति सच्ची निष्ठा निभाने के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति से पहले वर्ष 1831-32 में अंग्रेजों के विरुद्ध झारखंड के वीर सपूत बुधु भगत ने विद्रोह किया था।

वह अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बने।

बुधु भगत ने लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए हौसला देने का काम किया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि वे जानते थे कि अपना शासन और संस्कृति बचाए रखना है तो हर हाल में अंग्रेजों को देश से भगाना होगा।

शहीद वीर बुधु भगत ने सभी जाति व धर्मों के लोगों को संगठित कर अंग्रेजों से लड़े और शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत का पूरा जीवन समाज के उत्थान लिए समर्पित था।

उनके आदर्श आज भी युवा वर्ग को प्रेरणा देती है। हम उनके दिखाए रास्ते और आदर्श पर चलकर ही खुशहाल और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे।

आइए हम सभी मिलकर वीर शहीद बुधु भगत के सपनों को साकार करें। उनकी शहादत पर उन्हें शत-शत नमन।

Share This Article