शी चिनफिंग ने ट्रंप को दी चेतावनी: ताइवान पर मतभेद अमेरिका-चीन संघर्ष का बन सकता है कारण

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ताइवान मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को सख्त चेतावनी दी। दोनों देशों के रिश्तों में टकराव और संघर्ष का खतरा बढ़ने की आशंका जतायी गयी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि ताइवान को लेकर मतभेद दोनों देशों के बीच टकराव या संघर्ष का कारण बन सकते हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ द्वारा प्रकाशित द्विपक्षीय वार्ता के विवरण के अनुसार, यहां बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में शी चिनफिंग ने ट्रंप से कहा कि अगर ताइवान का मामला अच्छी तरह से संभाला जाता है, तो अमेरिका-चीन संबंध ‘‘पूरी तरह स्थिर रहेंगे’’। शी ने कहा कि लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों देशों के सामने ‘‘टकराव और यहां तक कि संघर्ष’’ का खतरा है, जिससे पूरे संबंध गंभीर खतरे में पड़ जाएंगे। ट्रंप और चीन ने दो घंटे की बातचीत के बाद अपनी बैठक समाप्त की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।