शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, दो लोग हिरासत में

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra News: जिले के प्रतापपुर प्रखंड के बरवा कोचवा गांव में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्रतापपुर पुलिस ने दो युवकों, विक्रम कुमार और सुमित कुमार, को देसी कट्टे के साथ हिरासत में लिया है।
पुलिस ने अभिषेक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के जीजा नंदलाल यादव ने बताया कि इमामगंज के बरडीह से बारात बरवा कोचवा आई थी।

गर्दन, कंधे और हाथ में लगी गोली

अभिषेक गया में रहता था और अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जबरदस्ती बुलाया गया था। नाच के दौरान हुई लड़ाई के बीच गोली चली, जो अभिषेक की गर्दन, कंधे और हाथ में लगी। इससे उसका सारा खून बह गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रतापपुर पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस घटना से गांव में मातम छा गया और बारात की खुशियां मातम में बदल गईं।

Share This Article