Latest NewsUncategorizedझारखंड के गिरफ्तार विधायकों को CID से विशेष अदालत में पेश करने...

झारखंड के गिरफ्तार विधायकों को CID से विशेष अदालत में पेश करने को कहा गया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) ने बृहस्पतिवार को West Bengal आपराधिक जांच विभाग (CID) को झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों (3-Congress MLAs) को उनके वाहन से करीब 49 लाख रुपये नकदी बरामदगी के मद्देनजर गिरफ्तारी (Arrest) के बाद भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत एक विशेष अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने कहा कि यह विशेष अदालत (Special Court) पर है कि वह ऐसे मामलों की सुनवाई करे, न कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के पास, जहां उन्हें पेश किया गया था। पीठ ने बृहस्पतिवार को ही 3-MLAs को पेश करने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार CID को सौंप दी

न्यायमूर्ति घोष ने कहा कि वह विधायकों की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेंगे। इन याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को ही सुनवाई होने वाली थी। हावड़ा (Howrah) की निचली अदालत में बुधवार को तीनों विधायकों को बुधवार को पेश किया गया था, जिसने उन्हें चार दिन की Police हिरासत में भेज दिया था।

Jharkhand के तीन कांग्रेस विधायकों- इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को 30 जुलाई को हावड़ा जिले के पंचला में उनके वाहन से लगभग 49 लाख रुपये नकद जब्त करने के बाद पश्चिम Bengal Police ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच राज्य CID को सौंप दी गई।

तीनों विधायकों की उस याचिका को खारिज कर दिया

SC की एक अन्य एकल पीठ ने पिछले सप्ताह तीनों विधायकों की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें जांच को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...