पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने का वादा करते हुए चुनाव को विचारधारा की लड़ाई बताया, जहां कांग्रेस प्रेम और एकता पर जोर दे रही है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इसका संचालन दिल्ली से नहीं होना चाहिए। उन्होंने केंद्र-शासित प्रदेश के लोगों से कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले राहुल ने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है, जिसमें एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा फैलाई जा रही नफरत, हिंसा और गुस्सा है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन प्रेम, स्नेह और एकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।