अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना नहीं होगा आसान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उठाया ये कदम

ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा के नियम सख्त करने की तैयारी है। नए प्रस्ताव में पासिंग मार्क्स 60 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने और ऑनलाइन पाठ्यक्रम की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को अधिक सख्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय की ओर से जारी नए प्रस्ताव के अनुसार, अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा को 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन के लिए इसका मसौदा प्रस्ताव भी जारी कर दिया है, जिस पर संबंधित पक्षों से आगामी 30 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

इस नए प्रस्ताव के तहत ड्राइविंग से जुड़े ऑनलाइन पाठ्यक्रम की अवधि को कम से कम 30 मिनट रखने की बात कही गई है, जबकि इसे पूरा करने की समय सीमा को 7 दिनों से बढ़ाकर 15 दिन करने का प्रस्ताव है। इस पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रैफिक साइन, सड़क पर चलने के नियम, दुर्घटना होने पर ड्राइवर की जिम्मेदारी और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू शामिल होंगे। इसके साथ ही, आधार से सत्यापित ऑनलाइन सेवाओं के तहत ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी कुछ चुनिंदा सेवाओं के लिए शुल्क में छूट दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।