HomeझारखंडCM चंपाई सोरेन के आवास में 3000 महिलाओं व युवाओं ने थाना...

CM चंपाई सोरेन के आवास में 3000 महिलाओं व युवाओं ने थाना JMM का दामन

Published on

spot_img

Many People Joined JMM: मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का मिलन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और दलों के करीब तीन हजार युवाओं और महिलाओं ने JMM का दामन थामा।

Image

इस दौरान सभी ने दिशोम गुरु Shibu Soren और हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री Champai Soren के समक्ष JMM रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में सभी ने JMM का दामन थामा।

इस दौरान मुख्यमंत्री Champai Soren ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। साथ ही कहा कि आंदोलनकारियों की बदौलत हमें यह झारखंड राज्य मिला है।

Image

युवा मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचने का काम कर रहे थे। इसी को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत उनको जेल भेजने का काम किया। यह मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरुआत है। आने वाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा।

JMM के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने भी युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नए सदस्यों के साथ भी पार्टी हर एक हर स्तर पर केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।

JMM रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र की BJP सरकार ने जिस तरीके से Hemant Soren को प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम किया है। इसी क्रम में बड़ी तादाद में युवा और महिलाएं पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। हम निरंतर लोगों को पार्टी से जोड़कर झारखंड की जनता के हित में आवाज को बुलंद करेंगे।

Image

मिलन समारोह में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलाम आजाद, Ramanand Bedia, रामशरण तिर्की, डॉ तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, बबलू राम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये हुए पार्टी में शामिल

Image

पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से आदिवासी सेना के अलविन लकड़ा, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, झापा के अंशु लकड़ा, बचन उरांव, योगेश भगत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के शशि टुटी, रामकुमार नायक, दीपक लकड़ा, AJSU के लक्ष्मी बैठा, अनिता टोप्पो, महताब अंसारी, अबुतालीब अंसारी, Mohsin Akhtar, फिरोज अंसारी, मुंतीजीर ख़ान, Nishant Kachhap, पवन तिग्गा, रश्मि टोप्पो, अर्पण इंदवार, नजरूल हक के साथ अन्य शामिल थे।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

खबरें और भी हैं...

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...