… इसलिए 9 मार्च को जामताड़ा जाएंगे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, साथ में बसंत सोरेन…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Champai Soren Jamtara Visit: 9 मार्च को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) तथा उनके साथ पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन Jamtara जाएंगे। वहां बरबेंदिया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए JMM के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता अशोक मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा पथ निर्माण मंत्री ने मुलाकात के दौरान इस बात की जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि बरबेंदिया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास जामताड़ा के लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कहा कि इस पुल के बनने से जामताड़ा से धनबाद की दूरी घट जाएगी।

कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी

साथ ही रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren के द्वारा पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी। वही वर्तमान मुख्यमंत्री तथा हेमंत सोरेन के भाई पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन द्वारा इसका शिलान्यास किया जाएगा। कहां की कार्यक्रम को लेकर JMM के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

इस कार्यक्रम में जिले भी के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। कहा कि इस पुल निर्माण को लेकर JMM के नेता तथा कार्यकर्ता काफी दिनो से प्रयासरत थे। यही कारण है कि अब वह दिन दूर नहीं जब पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

Share This Article