HomeझारखंडCM चंपाई सोरेन स्थानीय और जनजातीय भाषाओं के विकास पर दिया जोर,...

CM चंपाई सोरेन स्थानीय और जनजातीय भाषाओं के विकास पर दिया जोर, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Champai Soren in Jamshedpur: CM चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) गुरुवार को जमशेदपुर में बंगभाषियों की संस्था “बंग बंधु” की ओर से आयोजित कवि गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) एवं काजी नजरुल इस्लाम के जयंती समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से जुड़ी सभी स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं तथा संस्कृतियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

इसी उद्देश्य के साथ अगले महीने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बांग्ला, ओड़िया एवं सभी जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति करके, प्राथमिक स्तर पर इन भाषाओं में पढ़ाई शुरू की जायेगी। तभी हम इन भाषाओं एवं संस्कृतियों को संवर्धित कर के अपनी अगली पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत सौंप पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस साहित्य को इन महान विभूतियों ने सौ साल पहले लिखा, वह आज भी अतुलनीय है। इस देश को राष्ट्रगान देने वाले रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) और अंग्रेजी शासन (English Rule) के खिलाफ अपने गीतों एवं नाटकों के माध्यम से क्रांति का संदेश देने वाले काजी नजरुल इस्लाम जैसी महान हस्तियों पर पूरे देश को गर्व है।

झारखंड के अधिकतर क्षेत्रों में तथा विशेष कर कोल्हान और संथाल परगना के कई हिस्सों में, बांग्ला भाषा का इस्तेमाल एक प्रमुख भाषा के तौर पर होता है। मैंने अपनी पढ़ाई रामकृष्ण मिशन के स्कूल से की है, इसलिए बंगभाषी समाज की गौरवशाली संस्कृति को हमने करीब से महसूस किया है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...