CM हेमंत सोरेन ने फादर्स डे पर दी बधाई, कहा- ‘पिता हैं जीवन का वटवृक्ष’

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Father’s Day: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने Father’s Day के मौके पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने अपने संदेश में पिता की भूमिका को जीवन का आधार बताते हुए भावुक पोस्ट साझा किया।

CM सोरेन ने लिखा, “पिता एक ऐसा वटवृक्ष हैं, जिनकी छांव में आत्मविश्वास पलता है और जड़ों से मिली सीख से जीवन का हर पल सार्थक हो जाता है। मेरे गुरु, मेरे मार्गदर्शक हैं मेरे बाबा आदरणीय दिशोम गुरुजी।”

उन्होंने फादर्स डे के अवसर पर सभी को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया। यह संदेश न केवल उनके व्यक्तिगत भाव को दर्शाता है, बल्कि पिता के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज को एकजुटता का संदेश भी देता है।

Share This Article