

रांची: गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नेतृत्व में विभिन्न गणेश पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पहुंचकर उन्हें गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।





इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गणेश महोत्सव की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर विभिन्न पूजा समितियां अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी के अलावा गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नंद किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु, गुलशन नंदा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
