CM हेमंत सोरेन 11 जुलाई को जायेंगे जामताड़ा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) 11 जुलाई को जामताड़ा जायेंगे। मुख्यमंत्री के जामताड़ा आगमन को लेकर गांधी मैदान में तैयारी जोरों पर है।

इसका जायजा लेने डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी मनोज स्वर्गियारी गांधी मैदान पहुंचे। यहां पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

10 हजार लोगों की भीड़ होने की संभावना

डीसी ने कहा कि 11 जुलाई को मुख्यमंत्री जामताड़ा (jamtara) आ रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम होगा। इसके लिए पूरी तैयारी में लगे हैं।

शहर में जाम की स्थिति न हो इसके लिए दंडाधिकारी नियुक्त (Magistrate appointed) की गई है। साथ ही अलग-अलग स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों की भीड़ होने की संभावना है।

Share This Article