CM नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाट का किया भ्रमण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठ घाटों का भ्रमण किया।

श्री कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

अर्घ्य अर्पित करने के बाद उन्होंने दानापुर के नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक स्टीमर से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं।

Share This Article