

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। रिलीज से पहले इसकी स्टार कास्ट की फीस और कुल बजट चर्चा का विषय बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को लगभग 150 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार किया गया है।





शाहिद कपूर बने सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने सबसे अधिक 21 करोड़ रुपये फीस ली है। यह रकम रश्मिका मंदाना की फीस से लगभग तीन गुना और कृति सेनन की फीस से करीब दोगुनी बताई जा रही है। फिल्म में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जा रहा है।
कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फीस
फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन को 8 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है। वहीं रश्मिका मंदाना ने इस प्रोजेक्ट के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। तीनों मुख्य कलाकारों की फीस पर कुल 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
150 करोड़ के बजट का पूरा गणित
बताया जा रहा है कि फिल्म के 150 करोड़ रुपये के बजट में से करीब 20 करोड़ रुपये प्रिंट और एडवरटाइजिंग कैंपेन पर खर्च किए गए। इसके अलावा शेष 95 करोड़ रुपये प्रोडक्शन, तकनीकी कार्यों और सपोर्टिंग कास्ट की फीस पर लगाए गए हैं।
नई कहानी के साथ लौट रही है कॉकटेल फ्रेंचाइजी
फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिन्होंने 2012 में आई कॉकटेल का भी निर्देशन किया था। इस नए सीक्वल को दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि ‘कॉकटेल 2’ नए किरदारों और नई कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
