मेगा बजट के दबाव में एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’, OTT बाजार बना नई चुनौती

Manu Shrivastava
2 Min Read
वाराणसी फिल्म
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देनिर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों अपने विशाल बजट को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद फिल्म की लागत और फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि जब इस प्रोजेक्ट की योजना बनाई गई थी, तब OTT प्लेटफॉर्म बड़े बजट की फिल्मों के डिजिटल अधिकारों के लिए 500 से 600 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार थे। लेकिन अब OTT मार्केट में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कंटेंट खरीदने में प्लेटफॉर्म पहले की तुलना में अधिक सतर्क हो गए हैं और बड़े सितारों वाली फिल्मों के लिए भी डिजिटल डील्स की कीमत 150 से 200 करोड़ रुपये तक सीमित हो सकती है।

खर्चों पर नियंत्रण की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती लागत और बदलते बाजार को देखते हुए फिल्म के प्रोडक्शन और शूटिंग शेड्यूल में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। मेकर्स फिल्म के खर्चों को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

इसके अलावा, यह भी चर्चा है कि आवश्यकता पड़ने पर एसएस राजामौली अपनी फीस के ढांचे में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि उनकी कमाई पहले से ही प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल से जुड़ी मानी जाती है, जिससे फिल्म की सफलता के आधार पर उनका लाभ तय होता है।

फिलहाल इन सभी खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग जारी है और दर्शकों को इसके बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है।

Share This Article