कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने किया मतदान

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। रमा खलखो सुबह दस बजे एयरपोर्ट रोड स्थित लोयोला कॉन्वेंट स्कूल में बने मतदान केंद्र में पहुंची और अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और घर लौट गयीं। गौरतलब है कि सोमवार को राज्य के 48 नगर निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतों के द्वारा 6124 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।